फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mirapur: BJP-RLD fielded Gurjar leader, SP is weaving the fabric of Gurjar-Muslim equation.

मीरापुर : भाजपा-रालोद ने मैदान में उतारे गुर्जर क्षत्रप, गुर्जर-मुस्लिम समीकरण का ताना-बाना बुन रही सपा

Tue, 05 Nov 2024 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

मीरापुर में उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। सभी दलों ने अपने धुरंधर नेताओं को मैदान में उतार दिया है। आखिरी दौर में स्टार प्रचारकों की सभाओं का दौर चलेगा। 

विज्ञापन
Mirapur: BJP-RLD fielded Gurjar leader, SP is weaving the fabric of Gurjar-Muslim equation.
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुर्जरों का रुख मीरापुर के उपचुनाव को रोचक बनाएगा। राजनीतिक दलों ने गुर्जर क्षत्रपों को मैदान में उतार दिया है। शह-मात का खेल शुरू हो गया है। समाज को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए लामबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

 

मीरापुर सीट पर गुर्जर क्षत्रप डिप्टी सीएम रहे नारायण सिंह के परिवार का वर्चस्व रहा है। उपचुनाव में किसी भी राजनीतिक दल ने गुर्जर समाज के दावेदार को टिकट नहीं दिया। ऐसे में समाज के एक धड़े में नाराजगी भी पनप रही है। भाजपा ने गुर्जर समाज से राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को चुनाव सह प्रभारी बनाया है। रालोद ने बिजनौर सांसद चंदन चौहान को समाज के जिम्मेदार लोगों में पहुंचने की जिम्मेदारी दी है। बागपत, शामली और मेरठ के गुर्जर समाज के नेता भी विधानसभा में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और उनका परिवार भी यहां प्रचार में उतारा जा सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह खुद मंगलवार को गुर्जर बाहुल क्षेत्र में जनसभा कर लोगों के मन की थाह लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर-मुस्लिम समीकरण की कवायद भी
उपचुनाव में सपा गुर्जर-मुस्लिम समीकरण की कवायद में जुटी है। आसपास के जिलों के गुर्जर समाज के नेता मैदान में उतारे गए हैं। सपा ने कैराना सांसद इकरा हसन को प्रचार में उतारने की रणनीति तैयार की है। इसकी वजह यह है कि कैराना सांसद भी मुस्लिम गुर्जर समाज से हैं। उधर, बसपा प्रत्याशी शाह नजर और आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन भी गुर्जर समाज में लगातार सेंधमारी की कोशिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

मोरना-मीरापुर में कब-कब बने गुर्जर विधायक
साल पार्टी             विधायक
1974 कांग्रेस             नारायण सिंह
1977 जनता पार्टी नारायण सिंह
1996 सपा             संजय सिंह
2017 भाजपा             अवतार भड़ाना
2022 रालोद             चंदन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed