फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State reached for complete solution day, many officers were found missing

Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे राज्य मंत्री, कई अफसर नदारद मिले

Sun, 06 Aug 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Minister of State reached for complete solution day, many officers were found missing
अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही चेतावनी जारी की गई
विज्ञापन

53 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का ही निस्तारण हो सका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सदर तहसील के समाधान दिवस में जन समस्या सुनने पहुंचे। डीएम और एसएसपी के साथ उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराया। अनुपस्थित अधिकारियों पर जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनको चेतावनी जारी की गई। इस दौरान 53 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का ही निस्तारण हो सका।

सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन पहुंचे थे। बाद में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्याओं को सुना और उनके विषय से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए कहा। मंत्री ने कुछ अधिकारियों के बारे में जानकारी की तो वह नदारद मिले।
विज्ञापन

मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सरकार की विशेष प्राथमिकता में है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जांच कराकर ऐसे अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम को दिए। डीएम ने एसडीएम सदर परमानंद झा को कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील दिवस से गायब ईओ पालिका हेमराज सिंह, विद्युत विभाग के तीनों एक्सईएन प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ ही अन्य अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा। हालांकि बाद में ईओ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ सिटी एएसपी आयुष विक्रम सिंह, सीओ मण्डी हेमंत कुमार, सीओ सदर विनय गौतम के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी तथा बीडीओ आदि मौजूद रहे।



सल्फास खाने की दी धमकी
तितावी के गांव बुढ़ीना कला निवासी संजीव ने मंत्री और सभी अधिकारियों के सामने सल्फास खाने की धमकी देकर हंगामा किया। आरोप रहा कि धौलरा अड्डे के पास उसका आधार कार्ड, डीएल आदि कागज खो गए और पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अधिकारियों ने उसे समझा कर टीम के साथ उसे तितावी थाने भेज दिया। तितावी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना हैं कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सलेमपुर निवासी एक दिव्यांग भी अपनी शिकायत लेकर तहसील दिवस में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed