फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State Kapil Dev Aggarwal arrives at ITI

आईटीआई में बदहाल व्यवस्था देख मंत्री हुए नाराज

Tue, 05 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Kapil Dev Aggarwal arrives at ITI
नगर की आईटीआई का औचक निरीक्षण में मशीन पर जमी धूल को दिखाते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री कपिल देव ने नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाचार्य को व्यवस्थाओं में जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने सफाई व्यवस्था, प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बैठने की व्यवस्था, संस्थान में मौजूद अध्यापकों की कार्यशैली आदि को परखा, जिसमें काफी खामियां पाई गईं। एक महिला इंस्ट्रक्टर द्वारा छात्राओं की जल्दी छुट्टी किए जाने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और पुनरावृत्ति न किये जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संस्थान की व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो सख्त कार्यवाई होगी। कपिल देव ने कहा कि संस्थान में सप्ताह में एक बार सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाए। राज्य मंत्री ने प्रशिक्षकों से कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को प्रशिक्षित कर उनको कुशल बनाना है, जिससे वे अपनी जीविका उपार्जित कर सके और देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में योगदान दे सके। बच्चों को इस प्रकार से प्रशिक्षित करें जिससे वे स्व:रोजगार कर सके और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकें। आईटीआई में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कपिल देव ने कहा कि वे कुंठित मानसिकता को त्यागकर परिश्रम कर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करें और अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर देश के निर्माण में भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed