फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State inaugurated the SDM court

Muzaffarnagar News: राज्य मंत्री ने एसडीएम न्यायालय का किया उद्घाटन

Sat, 18 Mar 2023 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Minister of State inaugurated the SDM court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने तहसील सदर में नवनिर्मित उपजिलाधिकारी न्यायालय के भवन का उद्घाटन किया।
सदर तहसील में उप जिलाधिकारी के न्यायालय भवन का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि अब से पहले सदर तहसील में एसडीएम न्यायालय नहीं था। एक कमरे में ही न्यायालय बना हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने इस न्यायालय भवन का निर्माण किया है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद राज्य मंत्री तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी शामिल हुए। प्राप्त कुल 27 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद अवैध कब्जा राशन कार्ड, चकबंदी आदि शामिल रहीं। राज्य मंत्री ने अफसरों से कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण करें। इस अवसर पर पर एसएसपी संजीव सुमन, सीएमओ डॉ महावीर सिंह, पीडी शेखर श्रीवास्तव, तहसीलदार अभिषेक शाही, नायब तहसीदार सदर श्रद्धा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed