फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State greets traders on Diwali

राज्यमंत्री ने बाजारों में घूमकर व्यापारियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी

Sun, 23 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minister of State greets traders on Diwali
देवबंद के बाजार में जमीन पर बैठकर दीपावली के लिए मिट्टी के दीये खरीदते लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश ? - फोटो : DEVBAND
राज्यमंत्री ने व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने रविवार को बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने दीपावली के अन्य सामान के साथ ही जमीन पर बैठकर मिट्टी के दीये भी खरीदे।

राज्यमंत्री बृजेश सिंह सर्राफा बाजार, मेन बाजार, मीना बाजार, एमबीडी चौक और रेलवे रोड के व्यापारियों से मिले। राज्यमंत्री का काफिला जब सड़क पर लगी मिट्टी के दीये की दुकान पर रुका तो उनका अंदाज सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। राज्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर मिट्टी के दीयों को खरीदा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ सभासद विनय काका, सरदार बालेंद्र सिंह, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, सम्राट राणा, विपिन भारतीय, लकी वर्मा, अरुण गुप्ता, राममोहन सैनी व हरिओम सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed