फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Of State For Flood Control And Revenue Vijay Kashyap death, he traveled to Sangh worker to minister of state

निधन : विजय कश्यप ने संघ कार्यकर्ता से तय किया प्रदेश राज्यमंत्री तक का सफर, भाजपा समर्थकों में शोक की लहर

Wed, 19 May 2021 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Minister Of State For Flood Control And Revenue Vijay Kashyap death, he traveled to Sangh worker to  minister of state
सीएम योगी के साथ प्रदेश राज्यमंत्री विजय कश्यप -फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्य बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप ने संघ कार्यकर्ता से शुरुआत की। चरथावल सीट से तीसरे प्रयास में वह विधायक बने थे। उनके निधन से नानौता और जनपद के तमाम भाजपाई गमजदा हैं। 

विज्ञापन


नानौता में देवबंद रोड स्थित कालोनी निवासी विजय कश्यप (53) के पिता प्रकाश चंद सिंचाई विभाग से पतरोल के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बड़े भाई अजय कश्यप ब्लाक कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार रात जब विजय कश्यप के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और दो बेटों सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, गौरव गर्ग आदि सहित भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में बने विधायक
विजय कश्यप मुजफ्फरनगर जनपद चरथावल विधानसभा सीट से तीसरी बार में विधायक बने। वह 2007 और 2012 में भी चरथावल सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन तब दोनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से विजय कश्यप पर भरोसा जताया और इस बार विजय कश्यप नई विजयश्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्हें प्रदेश सरकार में राज्य बाढ़ नियंत्रण विभाग में मंत्री पद मिला। 

 नकुड़ में संघ प्रचारक रहे 
विजय कश्यप ने राजनीति में आने से पहले संघ में काफी समय कार्य किया। वह नकुड़ में संघ के प्रचारक भी रहे। बाद में राजनीति क्षेत्र में उतरे और चरथावल सीट से चुनाव लड़ने से पहले भाजपा में सक्रिय हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed