{"_id":"65284a454be6119bfa0e9ea4","slug":"minister-lookthe-tank-was-built-six-years-ago-water-has-not-been-received-yet-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-9405-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंत्री जी, देखिए...छह साल पहले बनीं थी टंकी, पानी अब तक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंत्री जी, देखिए...छह साल पहले बनीं थी टंकी, पानी अब तक नहीं मिला
Fri, 13 Oct 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के कल्याणपुरी में पेयजल टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे उर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर
- लक्ष्मण विहार की कल्याणपुरी में जनता ने किया जिले के प्रभारी मंत्री से सवाल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दूसरे दिन भी कॉलोनियों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थलों का दौरा कर धरातल पर विकास की हकीकत परखी। शहर के लक्ष्मण विहार की कल्याणपुरी में पानी की टंकी के निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री को लोगों ने बताया कि छह साल पहले टंकी बनी थी, लेकिन पानी अब तक नहीं आया।
शहर में पेयजल का हाल जानने को कल्याणपुरी में पहुंचे प्रभारी मंत्री भी समस्या सुनकर हैरान हर गए। लोगों ने बताया कि टंकी का निर्माण हुए छह साल हो गए हैं। सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन पेयजल नहीं मिला। लोगों ने पूछा कि इस टंकी का पानी जनता को कब मिलेगा। मंत्री ने ईओ हेमराज को मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं आ पाए। इसके बाद फोन पर ही टंकी को चालू कराने के निर्देश दिए गए। मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, निधिश गर्ग, सुदर्शन, शरद शर्मा मौजूद रहे।
सहकारी बैंक में मंत्री ने संचालकों के साथ बैठक की
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने जिला सहकारी बैंक के संचालकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बैंक संचालकों और अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। कोर्ट रोड स्थित बैंक मुख्यालय पर सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह एवं संचालक मंडल ने प्रभारी मंत्री ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल भी मौजूद रहे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने बैंक की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर उप सभापति मुकेश जैन, राजू अहलावत, अमित चौधरी, बिजेंद्र मलिक, आशीष कुमार, पंकज पाल, इंद्रपाल सिंह, निखिल कुमार, हरेंद्र शर्मा, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अभिषेक गुर्जर आदि मौजूद रहे।