फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Doctor Sanjeev Balyan says that was announced from the mosque for my protest

मुजफ्फरनगर सोरम प्रकरण: मंत्री संजीव बालियान बोले- धार्मिक स्थल से हुआ था मेरे विरोध का एलान

Tue, 23 Feb 2021 05:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Feb 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Minister Doctor Sanjeev Balyan says that was announced from the mosque for my protest
मंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के सोरम गांव में हुए विवाद को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा मेरे विरोध का एलान धार्मिक स्थल से किया गया था। उन्होंने कहा एलान के बाद ही भीड़ इकट्ठा की गई। बालियान का कहना है कि दिल्ली हिंसा में लाल किले पर मौजूद नेता कुछ ही मिनटों में सोरम में भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


संजीव बालियान ने कहा जनता को तय करना है कि विकास चाहिए कि कुछ और। मैं हमेशा मुजफ्फरनगर की जनता के बीच में रहता आया हूं और आगे भी रहूंगा। मुजफ्फरनगर की जनता मेरा अपना परिवार है। 2013 में दंगा कराने वाले लोकदल के नेता पंचायतों में मंच पर बैठते है। भैंसवाल और सोरम में सब कुछ सुनियोजित था। उन्होंने कहा सोरम गांव में जो हुआ सब कुछ लोकदल के नेताओं के इशारों पर हुआ है। मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं, ना ही मुझे अपनी जान की परवाह। मेरी सुरक्षा मेरी मुजफ्फरनगर की जनता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: घायल किसानों का हाल जानने पहुंचे चौधरी अजित सिंह, पीएम मोदी से पूछा ये बड़ा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में रस्म तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का विरोध करने पर भाजपा और रालोद समर्थक आपस में भिड़ गए थे। संघर्ष में रालोद के तीन समर्थकों को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद गांव की चौपाल पर हुई पंचायत में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने का निर्णय लिया गया। रालोद नेताओं ने संघर्ष में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर डेरा डाल दिया था।

यह भी पढ़ें: भाजपा-रालोद समर्थकों में हुए टकराव पर छिड़ा ट्विटर वार, मंत्री संजीव बालियान बोले- रची गई थी साजिश

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की भाजपा नेताओं को शादी और तेरहवीं की चिट्ठी नहीं देने के आह्वान के कारण गांवों में टकराव के हालात पैदा होने लगे हैं। गांवों में भाजपा नेताओं के विरोध होने भी शुरू हो गए हैं। सोमवार को गांव सोरम में राजवीर सिंह की तेरहवीं थी। तेरहवीं में शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पहुंचे थे। वह पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी के यहां कुछ देर मिलने के बाद रस्म तेरहवीं में शामिल हुए। रस्म तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान ही रालोद समर्थित कुछ युवकों ने बाहर सड़क पर भाजपा और केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा और मंत्री समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। घटना में रालोद समर्थित योगेश, सीटू और पिंकार घायल हो गए। अनिल और प्रदीप ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर बालियान भी चले गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed