फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD President Chaudhary Ajit Singh arrives in Muzaffarnagar and talk to injured farmers

मुजफ्फरनगर: घायल किसानों का हाल जानने पहुंचे चौधरी अजित सिंह, पीएम मोदी से पूछा ये बड़ा सवाल

Tue, 23 Feb 2021 02:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
RLD President Chaudhary Ajit Singh arrives in Muzaffarnagar and talk to injured farmers
मुजफ्फरनगर में घायल किसानों से मिले चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मंगलवार दोपहर को शाहपुर क्षेत्र के सोरम गांव में पहुंचे। इस दौरान अजित सिंह ने घायल किसानों के घर जाकर उनसे बातचीत की। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के समर्थकों और रालोद समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने गांव की एतिहासिक चौपाल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तीन कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के क्या फायदे हैं? यह अगर मोदी सरकार मुझे समझा दे तो मैं किसानों को समझा दूंगा। किसान समझ जाएंगे इतना मुझे विश्वास है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मोदी सरकार के बहकावे में आने वाले नहीं हैं, वे समझ चुके हैं कि तीनों कानूनों से वह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी लागू होनी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में भिड़े चटवाले, आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार को लेकर सोशल मीडिया पर आईं फनी मीम्स की बाढ़, तस्वीरें


चौधरी अजित सिंह ने हमले की घटना की निंदा करते हुए कहा किसानों को अधिकार है कि वे जनप्रतिनिधि से पूछे कि गन्ने का दाम क्यों नहीं बढ़ा, तीनों कानून क्यों नहीं वापस लिए जा रहे। उन्होंने कहा कि मामले की तहरीर दे दी गई है तो मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

पंचायत स्थगित की
सोरम की चौपाल पर 26 फरवरी को होने वाली किसान पंचायत को स्थगित करने की घोषणा की गई। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र बालियान ने बताया कि 26 फरवरी की पंचायत फिलहाल स्थगित की गई है। शाम को बैठक करके पंचायत की नई तारीख घोषित की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed