{"_id":"6159faf38ebc3e289c746f30","slug":"milkha-singh-tops-in-1600-meter-race-competition-muzaffarnagar-news-mrt5590890156","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिल्खा सिंह अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिल्खा सिंह अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। ग्राम मुकल्लमपुरा में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर दौड़ में मिल्खा सिंह ने बाजी मारी। सभी विजेता खिलाडियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के ग्राम मुकल्लमपुरा में प्रथम शहीद भगत सिंह दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जमील मलिक ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दौड़ से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है तथा शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रतियोगिता के 1600 मीटर वर्ग में मिल्खा सिंह, राठी नागर व निक्की भाटी, 800 मीटर दौड़ में हर्ष, गोल्डी व सनोज, 400 मीटर दौड़ में परछाई, अमन, शक्ति व अनुज, 200 मीटर दौड़ में समीर, राज मलिक व अनुज और 100 मीटर दौड़ में अंकुल पाल, समीर व अकरम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाडियों को जमील मलिक, नीरज कुमार, जानू पहलवान व सनोज ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। नीरज उज्ज्वल, साकिब, नीटू, मोईन, अमन, विकास, सोमांश और शकील आदि का सहयोग रहा।