फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Milk should be bought from farmer-laborer at Rs 100 per liter: Tikait

किसान-मजदूर से 100 रुपये प्रति किलो खरीदा जाना चाहिए दूध : टिकैत

Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Milk should be bought from farmer-laborer at Rs 100 per liter: Tikait
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पशुपालक किसान और मजदूरों से एक सौ रुपये प्रति लीटर दूध की खरीद होनी चाहिए। शुद्ध दूध किसान और मजदूर ही उपलब्ध करा सकते हैं। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। युवा पीढ़ी के गांव से शहर की तरफ पलायन होने से शहरों ओवरलोड की स्थिति बनती जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह मार्केट में पत्रकारों से बातचीत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि शुद्ध दूध अगर सौ रुपये प्रति ली भी मिल जाए तो महंगा नहीं है। पशुपालक की मेहनत और लागत को देखते हुए यही भाव तय होना चाहिए। किसान और मजदूरों को मिलकर दूध का काम करना चाहिए। सरसों के तेल का दाम कम होना चाहिए। बिजली किसी को भी फ्री में नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन यूपी और हरियाणा के दाम बराबर तय किया जाए। इस मौके पर विशाल बालियान, हरेंद्र सिंह, रेशपाल आक्खी, रणवीर सिंह और कमल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देश के राजा, सिर ऊंचा रहना चाहिए
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार के साथ बातचीत के सवाल पर कहा कि लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के राजा है, उनका सिर ऊंचा रहना चाहिए। लेकिन आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसौली की पंचायत में होंगे अहम फैसले
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को सिसौली में संगठन की मासिक पंचायत है। विभिन्न मुद्दों पर अहम फैसले होंगे। छह अक्तूबर को किसान भवन पर किसान जागृति दिवस होगा, जिस पर विचार किया जाएगा। दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिन को जागृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed