फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Migrant laborers wandering in the forest hungry thirsty

जंगलों में भूखे प्यासे भटकते रहे प्रवासी मजदूर

Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers wandering in the forest hungry thirsty
गंगा खादर क्षेत्र से भटक कर शुकतीर्थ पहुंचे प्रवासी मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जंगलों में भूखे प्यासे भटकते रहे प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

जानसठ। रास्ता भटक गए प्रवासी श्रमिक दो दिन तक जंगलों में भटकते रहे। ग्रामीणों ने सहारा दिया और भोजन कराया। इसके बाद ये श्रमिक अपने घर की ओर कूच कर गए।

सोमवार को गांव ढांसरी के जंगल में बिहार प्रांत के प्रवासी मजदूर ग्रामीणों से मदद मांगते हुए व रास्ता पूछते हुए नजर आए। गांव के जंगल में 25 मजदूरों को देखकर ग्रामीणों ने उनसे उनके बारे में जानकारी ली। जंगलों में भटक रहे प्रवासी श्रमिक गांव नाईपुरा निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने उनको भोजन कराया। भाकियू नेता ने एसडीएम को गांव के जंगल में प्रवासी मजदूरों के भटकने की सूचना दी तथा एसडीएम के कहने पर प्रवासी मजदूरों को एक डीसीएम में बिठाकर तहसील में भिजवा दिया गया। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे बिहार मुजफ्फरपुर दरियाबाद के रहने वाले हैं वे सभी पटियाला की अनाज मंडी में मजदूरी करते थे। तीन मार्च को पटियाला गए थे वहां कुछ दिन तो मजदूरी मिली, उसके बाद मजदूरी मिलनी बंद हो गई। उसके बाद वह लॉकडाउन में फंस गए। काम न होने से भूखे तड़फने लगे। उन्होंने बताया कि यहां भूखे मरने से बेहतर तो अपने प्रदेश में जाकर अपने गांव में भूखे मरना बेहतर होगा। जिसके चलते वह पैदल ही जंगलों के रास्ते चल दिए। कई जगह पुलिस वालों ने उन्हें कई दिन तक एक स्कूल में घर भेजने के लिए बिठाए रखा, लेकिन कोई सुविधा एवं खाना नहीं मिलने के कारण उन्होंने भी उन्हें जंगल के रास्ते से ही आगे की और भेज दिया। इन सभी प्रवासी 25 मजदूरों को एक गाड़ी में बिठा कर कवाल में बने राजकीय इंटर कॉलेज में क्वांरटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed