फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   jaggery liked by taste and health lovers, products prepared from jaggery displayed in international trade fair

यूपी: स्वाद और सेहत के शौकीनों को भा गया म्हारा गुड़, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए गुड़ से तैयार उत्पाद

Tue, 26 Sep 2023 11:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:47 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किए गए उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुजफ्फरनगर के जैविक गुड़ और गुड़ से बने उत्पादों की खूब डिमांड रही।

विज्ञापन
jaggery liked by taste and health lovers, products prepared from jaggery displayed in international trade fair
नोएडा मेले में एग्रीफार्म बड़ी प्रोडुसर के राकेश कुमार का लगा स्टॉल।

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुजफ्फरनगर के गुड़ ने फिर धाक जमा दी है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश के लोगों को भी गुड़ का स्वाद खूब भाया। मेले में छह स्टॉल जैविक गुड़ के रहे। एक भी स्टॉल मालिक के पास गुड़ नहीं बचा और लोगों ने खूब खरीदा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास ने अलग ही छाप छोड़ी। मेले में आए विदेशी गुड़ के स्वाद के मुरीद नजर आए। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने जहां जमकर गुड़ खरीदा। विदेशियों ने भी गुड़ की खरीदारी की। जिले से गुड़ के छह स्टॉल थे, सभी का गुड़ और उससे बने उत्पाद बिक गए हैं। कुछ को बीच में ही दोबारा गुड़ ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: देवबंद में पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश घायल, शामली में आज किसान चीनी मिल में करेंगे तालाबंदी 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक गुड़ बनाने वाले नरेंद्र राठी ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में विदेशियों ने भाग लिया। गुड़ से बने उत्पादों और गुड़ को इन लोगों ने खूब पसंद किया। पहले दो दिन में जब उनके सारे उत्पाद बिक गए तो उन्हें तैयार कराकर दोबारा अपने उत्पाद ले जाने पड़े।

समापन से पहले उनके समस्त उत्पाद बिक गए हैं। एग्री फार्मा बडी प्रोड्यूसर के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि जैविक गुड़ की मेले में सबसे अधिक मांग रही। हम लोगों के स्टॉल पर जितना गुड़ था सब बिक गया।

इसी प्रकार जैविक गुड़ के स्टॉल लगाने वाले ब्रजवीर सिंह, अमित कुमार, अरविंद मलिक, संयम गिरधर के उत्पादों की काफी डिमांड रही। जिले से कुल 12 स्टॉल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए।

इनकी भी रही मांग
एग्री फार्मा बडी प्रोड्यूसर कंपनी के तकनीकी निदेशक प्रदीप बालियान ने बताया कि मेले में मिलेट्स से तैयार उत्पादों की डिमांड रही। गुड़ से तैयार जवार के बिस्किट, बाजरा के बिस्किट, कंगनी के बिस्किट, मिक्स मिलेट बिस्किट, कंगनी, बाजरे और रागी के पफ्स की जबरदस्त मांग रही। विदेशियों में गुड़ और मिलेट्स के उत्पादों की जमकर मांग रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed