फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: युवक की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास, पढ़ें ताजा खबरें

Tue, 26 Sep 2023 07:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 07:25 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुसि की गोली लगने से एक गोतस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शामली में गन्ना भुगतान नहीं करने पर किसान आज चीनी मिल में तालाबंदी करेंगे। मेरठ में आज से रोबोट सीवर की सफाई करेंगे। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: One cow injured in police encounter in Deoband, farmers locks out sugar mill in Shamli
अदालत। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:23 PM, 26-Sep-2023
बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत

बिजनौर में चांदपुर के गांव चेहली निवासी बाइक सवार श्याम सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
07:21 PM, 26-Sep-2023
दलित युवक की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास

मुजफ्फरनगर में झूठी आन की खातिर छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में दलित मजदूर की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने फैसला सुनाया।

वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दुष्यंत सिंह पुंडीर और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदार अरुण कुमार शर्मा  ने बताया कि सिसौना निवासी दलित राजन (20) गांव के ही ईश्वर चंद के यहां मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका परिवार की युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। 18 जून 2020 को राजन को ईंट भट्ठे पर भराई के लिए बुलाया गया थ। अगले ही दिन खेत में उसका शव बरामद हुआ। लाठी-डंडों से पीटकर और गला दबाकर हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन
10:47 AM, 26-Sep-2023

शामली में किसान करेंगे मिल में तालाबंदी

गन्ना सहकारी समिति परिसर में किसानों का बेमियादी धरना 35वें दिन जारी रहा। धरनारत किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह से मिला। अपनी मांगों का ज्ञापन देकर कहा कि यदि किसानों की मांगों को सोमवार शाम तक पूरा नही किया गया, तो आज दोपहर तीन बजे बाद शामली चीनी मिल की किसान तालाबंदी कर देंगे।
10:38 AM, 26-Sep-2023

West UP News Live: युवक की हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को आजीवन कारावास, पढ़ें ताजा खबरें

देवबंद में मंगलवार को गोकशी करते समय पकड़े जाने पर गोकशों ने पुलिस पर गोली चला। लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश गंभीर घायल हो गए। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।

कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कई लोग बन्हेड़ा रोड एक गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और गोकशों को पकडऩे का प्रयास किया तो स्वयं को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

इस दौरान पुलिस द्वारा भी आत्म रक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें दांयी टांग में गोली लगने से एक गोकश गंभीर घायल हो गए। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने गिरफ्तार अपराधी का नम मुजीब पुत्र जियाउलह निवासी फुलास अकबरपुर जिला सहारनपुर बताया है। जिसे बाद में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि फरार गोकशों की तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही है। अपराधियों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed