{"_id":"63ea81d470609f48160be0ac","slug":"message-of-saving-water-given-through-drama-muzaffarnagar-news-c-14-1-116604-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नाटक के माध्यम से दिया पानी बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नाटक के माध्यम से दिया पानी बचाने का संदेश
Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। प्राथमिक विद्यालय चुड़ियाला में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नुक्कड़ एवं कठपुतली नाटक का आयोजन किया। जिसमें एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने जीवन ही जल हैं, जल बचाओ एवं स्वच्छता अभियान की जानकारी दी।
बताया कि हम जल को व्यर्थ जाने से किस तरह बचा सकते हैं। आज हमारा देश जल की कमी से जूझ रहा है। अगर हम जल को इसी तरह व्यर्थ बहाते रहे तो भविष्य में हमारे देश में जल का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। कठपुतली नाटक से स्वच्छता के लिए संदेश दिया कि हम अपने अपने घरों का कूड़ा दूसरे के मकान के सामने न डालें। डस्टबिन का प्रयोग करें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों से संकल्प लिया गया कि हम जल को व्यर्थ नहीं बहाएंगे तथा स्वच्छ भारत का निर्माण करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।