हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राएं सम्मानित
देवबंद (सहारनपुर)। महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति (रजि.) की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महाराजा के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक रचना कंसल ने महाराजा अग्रसेन की जीवन शैली पर रोशनी डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा तान्या गर्ग व हाईस्कूल की छात्रा दिव्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रचना कंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सचिव कमलेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पूनम सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित किया, साथ ही पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर अर्पणा अग्रवाल, आभा, सुमन, अर्चना, सुमन अग्रवाल, शैली, मोनिका, शिप्रा, मीनाक्षी, सुरभि, मिनी मंगल, पूनम सिंघल, कमलेश, अरुणा आदि मौजूद रहीं।