फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meritorious and social workers respected

मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम किया आयोजित

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meritorious and social workers respected
खतौली में आयोजित उपाध्याय समाज के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेधावियों और समाजसेवियों का किया सम्मान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। उपाध्याय समाज द्वारा मेधावी युवा प्रतिभा एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आसपास के जनपदों से पहुंचे मेधावियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महिला शक्ति को शिक्षित करने तथा राजनिति में अपनी भागीदारी दर्ज कराने पर जोर दिया।
मीरापुर रोड स्थित फार्म हाउस पर समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज ने दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय समाज से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, उच्च सेवा में सेवारत युवा व उच्च शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना जरूरी है। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन प्रधान ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार, रोजगार के साथ ही सत्ता में भागीदारी निभाने पर जोर दिया। देवबंद बाला सुंदरी देवी मंदिर के महाधीश पंडित सत्येंद्र शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी प्रवास के दौरान सम्मानित भी किया गया, वह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार से आए आनंद उपाध्याय एडवोकेट ने उपाध्याय समाज के युवाओं को राजनीति में भी भागीदारी दर्ज करने को कहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोम कुमार मेरठ ने नारी शिक्षा पर बल दिया। सहारनुपर से पहुंचे मनोज कुमार ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मनित समारोह में प्रदीप पार्षद, बेदपाल उपाध्याय सदस्य प्रदेश परिषद भाजपा, संजप उपाध्याय, पुरुषोत्तम प्रधान, नितिन सिसौली ने विचार व्यक्त किए। समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य सहित मेधावियों छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संयोजक मंडल में नीटू उपाध्याय, रामशरण, टीटू, ऋषिपाल फौजी, रामपाल, मुकंदीलाल, अश्वनी उपाध्याय, गजराज, खुशीराम उपाध्याय, रामअवतार, विकास उपाध्याय, बेदप्रमाण, रोहित खत्री, दुर्गेम खत्री, मोहन उपाध्याय, सुमित, रोहित, जानवी, कोकिल, आशीष, रामराज, कुलदीप, विजेन्द्र, सतपाल, प्रशांत आदि का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्षता प्रधान सुरजन सिंह तथा संचालन नवीन प्रधान प्रांतीय अध्यक्ष उपाध्याय समाज व मास्टर सुनील उपाध्याप योगी ने किया।

खतौली में आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में उपस्थित लोग।

खतौली में आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में उपस्थित लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed