फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Merchant Man-Dhan Pension Scheme Camp organized

व्यापारी मान-धन पेंशन योजना शिविर का आयोजन

Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Merchant Man-Dhan Pension Scheme Camp organized
खतौली। बिद्दीवाड़ा मार्केट में श्रम विभाग की ओर से प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन पेंशन योजना के शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने किया। शिविर में पेंशन के लिए व्यापारियों ने अपने नाम पंजीकृत कराए।
विज्ञापन

शिविर में श्रम अधिकारी केके मिश्रा व शाहिद अली खां ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत व्यापारी और दुकान मालिक, खुदरा व्यापारी, राइस मिल मालिक, तेल मिल मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेंट, रियल एस्टेट ब्रोकर, छोटे होटलों/रेस्टोरेंटों के मालिक आदि को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत व्यापारी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है तथा जिनका वार्षिक टर्न ओवर 1.50 करोड़ रुपये तक है, पंजीकरण हेतु पात्र होंगे। यह योजना अंशदायी है तथा योजना के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा उनकी योजना में प्रवेश की आयु के आधार पर 55 रुपये से लेकर 200 रुपय प्रतिमाह नियमित अंशदान किया जाएगा तथा केंद्र सरकार भी उतनी ही धनराशि उनके पेंशन खाते में जमा करेगी। इस योजना में बने रहने पर 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर व्यापारी को मासिक पेंशन 3000 रुपये दी जाएगी। शिविर में रोजी गुफरान, पिंकी जैन, अंकित जैन, सुभाष जैन, संजय जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed