फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Member of Women's Commission heard problems

महिला आयोग की सदस्य ने समस्याएं सुनीं

Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Member of Women's Commission heard problems
महिला आयोग की सदस्य ने समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंवदा तोमर ने कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। कुछ को मौके पर ही न्याय दिलाया।
महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया में राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ प्रियंवदा तोमर ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। उनके सामने 12 महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची। इन प्रकरणों में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न इत्यादि से संबंधित मामले पाए गए। संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई समाप्त करने के उपरांत सदस्या ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से उनके खाने-पीने एवं उपचार इत्यादि के बारे में जानकारी की। जेल प्रशासन को महिलाओं के लिए उपचार एवं आवश्यकता के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं व अधिनियमों 181 महिला हेल्प लाइन, घरेलू से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम हिंसा एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित जानकारी दी। समीक्षा बैठक में कुलदीप कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, बीना शर्मा एसोसिएट वूमन पावर लाइन, निधी प्रभारी महिला थाना, प्रतिनिधि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, नीरू रानी सेंटर मैनेजर, शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, संजय कुमार यादव कनिष्ठ सहायक, सचिन कुमार आंकड़ा विश्लेषक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed