{"_id":"5fca85188ebc3ecfa55db183","slug":"meerut-s-criminal-caught-in-encounter-shot-muzaffarnagar-news-mrt514098220","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा मेरठ का बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा मेरठ का बदमाश
विज्ञापन
शाहपुर में मुठभेड़ में घायल बदमाश ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा मेरठ का बदमाश, गोली लगी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मेरठ जनपद के गांव उल्धन निवासी बदमाश शानू को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
मीरापुर चौकी पर शुक्रवार शाम एसआई अजय कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से संदिग्ध बाइक पर आते दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर गांव मंधेड़ा की ओर भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इस पर एसआई अजय कुमार ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी, जिस पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को गांव मंधेड़ा के जंगल में घेरकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव उल्धन निवासी शानू के रूप में हुई है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं और वह बुढ़ाना कोतवाली से गैंगस्टर में वांछित भी चल रहा है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।