फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur Himani will ask questions to Prime Minister Narendra Modi

Muzaffarnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछेगी मीरापुर की हिमानी, प्रदेश की तीन छात्राओं में हुआ चयन

Sat, 25 Jan 2025 03:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 03:09 PM IST
विज्ञापन
Meerapur Himani will ask questions to Prime Minister Narendra Modi
छात्रा हिमानी शिक्षकों के साथ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले की होनहार छात्रा हिमानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश से चयनित हुई तीन छात्राओं में जिले से उनका चयन हुआ है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रा को 25 से 29 जनवरी के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्हें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


मीरापुर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा हिमानी ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में सार्थक प्रश्न प्रस्तुत कर कार्यक्रम में अपना स्थान बनाया है। भारत सरकार द्वारा पिछले आठ साल से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें प्रधानमंत्री माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से परीक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा 2025 में सम्मिलित होने के लिए शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें जिले से सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर की कक्षा 10 की छात्रा हिमानी शामिल हैं।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता में जिले से 98500 विद्यार्थियों ने नामांकन किया। इनमें से सबसे सार्थक प्रश्न के लिए चयनित छात्रा हिमानी और उनकी शिक्षिका कल्पना वर्मा को 25 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन

मां उर्मिला के खुशी से झलके आंसू
छात्रा हिमानी ने बताया कि विद्यालय से फोन द्वारा सूचना मिलने घर में उत्सव का माहौल हो गया था , लेकिन मां उर्मिला के आंखें आंसू से भर आई। पिता जीत सिंह ग्राम सेवक पद पर कार्यरत हैं। सूचना मिलने पर घर आकर उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed