फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Chandrashekhar said, we are winning the election, we will send the bulldozer back

मीरापुर उपचुनाव : चंद्रशेखर का दावा- चुनाव हम जीत रहे हैं, जहां से आया बुलडोजर... वहीं भेज देंगे

Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि ये लोग चुनाव में हिंसा करा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कार्यकर्ता एकजुट होंगे तो चुनाव भी जीत लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Chandrashekhar said, we are winning the election, we will send the bulldozer back
सभा को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। जहां से आया था, बुलडोजर वहीं भेज देंगे। 2027 में बुलडोजर वालों को भी जवाब देंगे। बांटने वालों ने अब तक राज किया है। हम लोगों को इकट्ठा करने का काम रहे हैं। प्रत्येक वर्ग के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

गादला, ककराला, रहकड़ा और भोपा में आसपा अध्यक्ष ने नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि तारीख बदल गई है, चुनाव हम जीत रहे हैं। हमारी निगाह मीरापुर उपचुनाव के साथ-साथ 2027 पर भी टिकी है। जनता ताकत देगी तो व्यवस्थाएं बदलने का काम करेंगे। जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। लोकतंत्र में वोट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान, मजदूरों और प्रत्येक पीड़ित की लड़ाई को लड़ने का काम किया जाएगा। किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलना चाहिए। भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर फेल साबित हो गई है। कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया गया। उन्होंने यह भी चेताया कि चुनाव में कुछ लोग झगड़ा फसाद कराने का काम करेंगे, लेकिन सावधान रहना। 
जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी, रजत निठारिया, नीटू सिंह, प्रत्याशी जाहिद हसन, दीपक राणा, कुलदीप चौधरी, मेजर जोगेंद्र सिंह, संजय रवि, टीकम बौद्ध आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed