{"_id":"6721289e5ca9c31c280cad78","slug":"meerapur-pradhan-angry-for-not-giving-ticket-to-jat-candidate-said-vote-for-the-one-who-defeats-mithlesh-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: जाट को टिकट न देने पर भड़के प्रधान, बोले- भाजपा ने रालोद पर दबाव बनाकर कराया मिथलेश का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: जाट को टिकट न देने पर भड़के प्रधान, बोले- भाजपा ने रालोद पर दबाव बनाकर कराया मिथलेश का टिकट
Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
सार
मोरना में प्रधान संगठन ने पंचायत का आयोजन किया। इसमें जाट समाज के दावेदार को टिकट न देने पर रालोद के प्रति विरोध प्रकट किया गया।
विज्ञापन
प्रधान संगठन की बैठक में बोलते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधान संगठन ब्लॉक मोरना अध्यक्ष रविंद्र प्रधान उर्फ छोटा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने रालोद पर दबाव बनाकर मीरापुर विधानसभा सीट से मिथलेश पाल का टिकट कराया है। इस निर्णय से जाट समाज के लोगों का हक छीना गया। किसी को भी वोट करें, लेकिन मिथलेश पाल को वोट ना दें। तभी 2027 में आपके समाज की महत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन
जाट समाज की पंचायत में बोलते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मोरना में रविवार को आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने दबाव में जाट समाज के प्रत्याशी सर्वेंद्र राठी का नामांकन निरस्त कर दिया। सर्वेंद्र राठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जाट, अहीर, गुर्जर और मुस्लिम समाज का समीकरण बनाया था। सपा पार्टी किसी सूरत में भी मुस्लिम खोना नहीं चाहती। जबकि राष्ट्रीय लोकदल जाट समाज की कुर्बानी देने से नहीं चूकता। अब तक जाट समाज को इस्तेमाल किया गया है। जाट समाज के दावेदारों के खाते चेक कराए गए। रालोद ने भाजपा से गठबंधन कर अपने अधिकार खो दिए। सत्ता के इशारे पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। यह जाट समाज को बदनाम करने की नीति है। एकजुट रहे विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपाल नेताजी भोकरहेडी ने कहा कि जाट समाज की 46 हजार वोट मीरापुर विधानसभा में हैं। जाट समाज को हर हाल में टिकट मिलना चाहिए था। यह अपेक्षा जाट समाज किसी सूरत बर्दाश्त नहीं करेगा।
पंचायत को सरदार अमीर सिंह, नरेंद्र छछरौली, राजकुमार सिकंदरपुर, विजेंद्र आर्य, पुष्पेंद्र प्रधान, विकास डायरेक्टर आदि ने संबोधित किया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया कि जो मिथलेश पाल को हराएगा, उसे वोट करें। पंचायत में दर्जनों गांवों के लोग शामिल रहे।
पंचायत को सरदार अमीर सिंह, नरेंद्र छछरौली, राजकुमार सिकंदरपुर, विजेंद्र आर्य, पुष्पेंद्र प्रधान, विकास डायरेक्टर आदि ने संबोधित किया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया कि जो मिथलेश पाल को हराएगा, उसे वोट करें। पंचायत में दर्जनों गांवों के लोग शामिल रहे।