Meerapur Bawal: ककराैली में SO ने पिस्टल लहराई, SSP ने दी सफाई, अखिलेश बोले- डीएम के साथ बैठकर झूठ बोले रहे!
मीरापुर उपचुनाव के दाैरान ककराैली में बवाल को लेकर सियासत गर्म हो गई है। आरोप है कि पुलिस ने मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया तो वहीं एक एसओ ने महिलाओं पर पिस्टल तान दी। वहीं इस पर एसएसपी की सफाई पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ। ककरौली में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस पर मतदाताओं को रोके जाने का आरोप लगाया गया। एसओ ककरौली का पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल होने पर हंगामा हो गया।
महिलाओं पर तानी थी पिस्टल
आरोप लगाया कि महिलाओं पर पिस्टल तानी गई है। वहीं एसओ का कहना था कि सामने पथराव कर रहे युवकों को रोकने लिए पिस्टल तानी थी, महिलाएं साइड में खड़ी थीं। वहीं एसएसपी मुजफ्फरनगर का एक वीडियो पाेस्ट करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारी के बयान पर सवाल किया है।
जो डीएम के साथ बैठकर झूठ बोल सकते हैं, उनकी बात का विश्वास कौन करेगा। pic.twitter.com/8TUdoS6oKE
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2024
यह भी पढ़ें: Meerapur By Poll: ककरौली बवाल में चार महिलाओं समेत 28 नामजद 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चार महिलाओं समेत 28 नामजद और 120 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
मीरापुर में उपचुनाव को लेकर ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर सात क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गईं हैं।
पुलिस बोली-सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं में हुआ था झगड़ा
जटवाड़ा चौकी प्रभारी के प्रसाद की ओर से ककरौली थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, ट्रैफिक जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने सपा कर्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।