फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Whose fate will change in Meerapur?

मीरापुर उपचुनाव : किसकी किस्मत बदलेंगे दलित, बसपा-आसपा के बीच रहनुमाई की लड़ाई, सेंध लगाने में जुटी सपा

Sun, 10 Nov 2024 12:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Nov 2024 12:48 PM IST
सार

दलित वोटों को अपने पाले में करने की लड़ाई मुख्य रूप से बसपा और आसपा के बीच है। वहीं सपा भी पीडीए के फार्मूले पर दलित वोटों में सेंध लगाने की कोशिश में है। 

विज्ञापन
Meerapur by-election: Whose fate will change in Meerapur?
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव में सियासी मंचों से वार-पलटवार शुरु हो गया है। मुस्लिमों के बाद संख्या में दूसरे नंबर पर आने वाले अनुसूचित जाति के मतदाताओं के रुख पर सबकी निगाह रहेगी। उपचुनाव में पहली बार उतरी बसपा और आसपा के बीच दलितों की रहनुमाई की सियासी लड़ाई भी है।
विज्ञापन

मीरापुर से टिकट के दावेदारों के बीच बसपा ने शाह नजर को प्रत्याशी बनाया है। आजाद समाज पार्टी ने जाहिद हुसैन को टिकट दिया। ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि बसपा के बेस वोट बैंक का रुख क्या रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा और आसपा के बीच अनुसूचित जाति के मतदाताओं को अपने पाले में खड़ा करने की जद्दोजहद भी है। इसकी वजह यह है कि उपचुनाव के नतीजों का असर 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ने का अनुमान है। भाजपा-रालोद, सपा और आसपा नेताओं की जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। सियासी गरमाहट के बीच हाथी की चाल पर सबकी नजर है। लोगों की उम्मीद थी कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद उपचुनाव के प्रचार में नजर आएंगे, लेकिन अभी तक इस तरह के संकेत नहीं मिले हैं। पीडीए के नारे के साथ सपा भी दलितों और मुस्लिमों को एकजुट करने में लगी है। भाजपा-रालोद के मंचों पर भी संविधान की गूंज सुनाई देने लगी है।
 
विज्ञापन

मीरापुर में बसपा का प्रदर्शन

साल             नतीजे
2012             मौलाना जमील, विधायक
2017             नवाजिश आलम, हारे
2022             मौलाना सालिम, हारे
 

मोरना-मीरापुर से कब कौन रहा विधायक

1967, कांग्रेस, राजेंद्र दत्त त्यागी
1969, बीकेडी, धर्मवीर त्यागी
1974, कांग्रेस, नारायण सिंह
1977, जनता पार्टी, नारायण सिंह
1980, जनता एस, मेहंदी असगर
1985, कांग्रेस, सईदुज्जमां
1989, जनता दल अमीर आलम
1991, भाजपा, रामपाल सैनी
1993, भाजपा, रामपाल सैनी
1996, सपा, संजय सिंह
2002, बसपा, राजपाल सैनी
2007 रालोद, कादिर राना
2009, रालोद, मिथलेश पाल
2012, बसपा, मौलाना जमील
2017, भाजपा, अवतार भड़ाना
2022, रालोद, चंदन चौहान
 

16 नवंबर को ककरौली आएंगे अखिलेश यादव

मीरापुर उपचुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव 16 नवंबर को ककरौली में जनसभा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर पार्टी का शेष नेतृत्व लगातार निगाह बनाए हुए हैं। उपचुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष ककरौली में जनसभा करेंगे। तैयारियों के लिए कार्यकर्ता जुट गए है। उनसे पहले कैराना सांसद इकरा हसन के भी मीरापुर क्षेत्र में कार्यक्रम हैं। 
 

राजनीति की दिशा तय करेगा उपचुनाव : जितिन प्रसाद

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भोपा व निरगाजनी गांव में पहुंचकर उपचुनाव के लिए ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड विकास कार्य कराए हैं। उत्तर प्रदेश का उपचुनाव राजनीति की दिशा तय करेगा। भोपा में डॉक्टर अजय शर्मा उर्फ बिल्लू, निरगाजनी में प्रधान रजनीश शर्मा के आवास पर ग्रामीणों से मिले। उनके साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रहे। प्रधान रजनीश शर्मा, डॉ. अजय कुमार शर्मा, मास्टर महेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, तरुण प्रधान मौजूद रहे। मोरना में पंडित ओम प्रकाश शर्मा के आवास पर लोगों से संवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed