{"_id":"671a7c7c27ea6e6ac3023a97","slug":"meerapur-by-election-sumbul-has-10-crores-in-her-bank-account-2-25-kg-gold-jewellery-yet-she-is-a-debtor-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : सुम्बुल के खातों में 10 करोड़, सवा दो किलो सोने के जेवर की मालकिन... इतने करोड़ का है कर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : सुम्बुल के खातों में 10 करोड़, सवा दो किलो सोने के जेवर की मालकिन... इतने करोड़ का है कर्जा
Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
सार
मीरापुर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के पास गाजियाबाद और दिल्ली में करोड़ों के फ्लैट, प्लॉट और खेती की जमीन भी है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन करने आईं सुम्बुल राना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना करोड़पति हैं। उनके विभिन्न बैंक खातों में 10 करोड़ से अधिक जमा हैं। जबकि उन पर 1.61 करोड़ से अधिक के विभिन्न ऋण हैं। उनके पास 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। बचत योजनाओं में उन्होंने 10 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। अलग-अलग कंपनियों के पांच करोड़ से अधिक के शेयर उनके पास हैं। हालांकि उनके पास अपनी कार नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू और मीरापुर सीट से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने नामांकन के साथ जमा कराए शपथपत्र में 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति दिखाई है। यही नहीं उनके पास 5.7 करोड़ की नकदी है, जबकि विभिन्न बैंक खातों में 10.67 करोड़ जमा हैं। उनके पास कंपनियों के 5.67 करोड़ के शेयर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुम्बुल राना ने विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं में 10.59 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। उनके पास 2.25 किलो से अधिक के 1.68 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण हैं। गाजियाबाद और दिल्ली में फ्लैट एवं करोड़ों रुपये की खेती की जमीन एवं प्लाट आदि भी हैं। उन्होंने 76 लाख रुपये से अधिक का हाउसिंग लोन लिया है। वह 1.61 करोड़ रुपये की कर्जदार हैं।
