फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: RLD candidate former MLA Mithlesh Pal filed nomination, will contest against Sumbul Rana

मीरापुर उपचुनाव: रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने किया नामांकन, सुम्बुल राणा से होगा मुकाबला

Fri, 25 Oct 2024 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मिथलेश पाल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मीरापुर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मीरापुर उपचुनाव में इस बार सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा और रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Meerapur by-election: RLD candidate former MLA Mithlesh Pal filed nomination, will contest against Sumbul Rana
रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने मीरापुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबरको होगी। बता दें कि मिथलेश पाल का मुकाबला समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राणा के साथ होना है। सुम्बुल बसपा नेता मुनकाद अली की बेटी हैं।

विज्ञापन


नामांकन के दाैरान रालोद नेता व कार्यकर्ता रहे माैजूद
वहीं आज रालोद प्रत्याशी के नामांकन से पहले सर्कुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर गठबंधन के नेता जुटे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान की मौजूदगी में मिथलेश पाल ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मीरापुर उपचुनाव: रालोद ने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल के नाम पर लगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


Meerapur by-election: RLD candidate former MLA Mithlesh Pal filed nomination, will contest against Sumbul Rana
नामांकन दाखिल करतीं मिथलेश पाल - फोटो : अमर उजाला

नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर
इसके बाद प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद चंदन चौहान, मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी और रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक के साथ पहुंचकर रालोद प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापसी के लिए तय है। मीरपुर में 13 नवंबर को चुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed