फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerapur by-election: RLD has made former MLA Mithlesh Pal its candidate from Meerapur

मीरापुर उपचुनाव: रालोद ने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल के नाम पर लगी मुहर

Thu, 24 Oct 2024 04:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

मीरापुर उपचुनाव को लेकर रालोद के दावेदारों को इंतजार आज खत्म हो गया है। रालोद ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक के नाम को फाइनल किया है। वहीं सपा की बात करें तो सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेला है।

विज्ञापन
Meerapur by-election: RLD has made former MLA Mithlesh Pal its candidate from Meerapur
जयंत चाैधरी व मिथिलेश पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने जहां मीरापुर से सुम्बुल राणा पर दांव खेला है वहीं रालोद के दावेदारों को इंतजार भी आज खत्म हो गया है। रालोद ने यहां पूर्व विधायक मिथलेश पाल के नाम पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


2009 में उपचुनाव में बनी थीं रालोद की विधायक
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरना (मीरापुर) से राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व विधायक मिथलेश पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। मिथलेश पाल वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से विधायक निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाज्जू कट को लेकर महापंचायत: BKU अध्यक्ष बोले- किसानों की छाती पर हाईवे चलेगा; हम देखते रहें, ये न होने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की राजनीति से की थी करियर की शुरुआत
मिथलेश पाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1995 में हुए जिला पंचायत चुनाव से की थी जिसमें वह विजय हुईं और उसके बाद 2009 में मोरना (मीरापुर) से विधायक निर्वाचित हुईं थीं।

2024 के उपचुनाव में भी राष्ट्रीय लोकदल द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। मिथलेश पाल पिछड़े समाज की महिला हैं और मीरापुर विधानसभा में पिछड़ी जाति के साथ-साथ अन्य समाज में भी पकड़ रखती हैं।

सपा ने सुम्बुल राणा पर चला दांव
मीरापुर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सुम्बुल राणा पर दांव खेला है। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के साथ राना नामांकन करने पहुंचीं। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू को टिकट दिया है। सुम्बुल राणा बसपा नेता मुनकाद अली की बेटी हैं।

लखनऊ में सपा से टिकट के लिए 25 दावेदारों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अपना-अपना गणित समझाया था। पूर्व सांसद कादिर राणा अपने बेटे शाह मोहम्मद को लेकर टिकट दिलाने गए थे। लेकिन एन वक्त पर शाह मोहम्मद के बजाए उनकी पत्नी सुम्बुल राणा को टिकट मिला।

 

बसपा से प्रत्याशी शाह नजर मैदान में, आज किया नामांकन
 वहीं बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा से प्रत्याशी शाह नजर भी आज अपना नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ लोकसभा चुनाव लड़ चुके दारा सिंह प्रजापति भी माैजूद रहे।

महिला प्रत्याशी होंगी आमने-सामने
मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद ने पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा नेता मिथलेश पाल को टिकट दिया है। कहा जा रहा है कि अति पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए रालोद ने ये दांव चला है। मिथलेश पाल साल 2009 के उपचुनाव में मोरना से नूरसलीम राना को हराकर विधायक चुनी गईं थीं। इसके बाद से उन्हें किसी चुनाव में जीत नहीं मिली। तीन साल पहले वह भाजपा में शामिल हो गईं थीं लेकिन 2022 में उन्हें टिकट नहीं मिला। सपा के बाद अब भाजपा-रालोद गठबंधन ने भी महिला प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed