{"_id":"67338738a8f53b7123048e49","slug":"meerapur-by-election-akhilesh-owaisi-and-chandrashekhar-will-add-political-flavor-will-hit-back-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव : अखिलेश, ओवैसी और चंद्रशेखर लगाएंगे सियासी तड़का, वार पर करेंगे पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव : अखिलेश, ओवैसी और चंद्रशेखर लगाएंगे सियासी तड़का, वार पर करेंगे पलटवार
Tue, 12 Nov 2024 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:20 PM IST
सार
16 नवंबर को ककरौली में होने वाली सपा की जनसभा पर सबकी निगाह टिकी हुई है। सपा मुखिया अपने ऊपर किए गए जुबानी हमलों का जवाब देंगे। वहीं जयंत चौधरी भी रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीरापुर उपचुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दलों के लिए अगले पांच दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। विजयश्री के लिए तरकश के हर तीर को छोड़ा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भी होने वाली है। सपा की जनसभा के बाद रालोद रोड शो की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
भाजपा-रालोद गठबंधन साफ कर चुका है कि मीरापुर का चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की जनसभा में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निशाने पर रहे। ऐसे में अब 16 नवंबर को ककरौली में होने वाली समाजवादी पार्टी की जनसभा पर सबकी निगाह टिकी हुई है। देखने वाली बात यह होगी कि सपा मुखिया किस तरह अपने ऊपर किए गए वार पर पलटवार करते हैं। सपा खेमे की पूरी उम्मीद इस जनसभा पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया की जनसभा के बाद भाजपा-रालोद गठबंधन रोड शो की तैयारी में जुटा है। बहुत संभावना इस बात की है कि 17 नवंबर को रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह मीरापुर विधानसभा में अकेले रोड शो करेंगे। प्रचार के आखिरी दिन मीरापुर में दो जनसभाएं होंगी। इनमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आसपा प्रत्याशी के लिए नगीना के सांसद चंद्रशेखर की जनसभा महत्वपूर्ण है। प्रचार के आखिरी पांच दिन में मीरापुर के चुनाव की दिशा तय हो जाएगी। राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार की योजना के लिए झोंक दी है।
मैदान में 11 प्रत्याशी, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
मीरापुर उपचुनाव के मैदान में 11 प्रत्याशी हैं। चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। आसपा के प्रदर्शन पर भी लोगों की निगाह टिकी है।
मीरापुर उपचुनाव के मैदान में 11 प्रत्याशी हैं। चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। आसपा के प्रदर्शन पर भी लोगों की निगाह टिकी है।
मोरना-मीरापुर से कब कौन रहा विधायक
साल, पार्टी, विधायक
1967 कांग्रेस राजेंद्र दत्त त्यागी
1969 बीकेडी धर्मवीर त्यागी
1974 कांग्रेस नारायण सिंह
1977 जनता पार्टी नारायण सिंह
1980 जनता एस मेहंदी असगर
1985 कांग्रेस सईदुज्जमां
1989 जनता दल अमीर आलम
1991 भाजपा रामपाल सैनी
1993 भाजपा रामपाल सैनी
1996 सपा संजय सिंह
2002 बसपा राजपाल सैनी
2007 रालोद कादिर राना
2009 रालोद मिथलेश पाल
2012 बसपा मौलाना जमील
2017 भाजपा अवतार भड़ाना
2022 रालोद चंदन चौहान
साल, पार्टी, विधायक
1967 कांग्रेस राजेंद्र दत्त त्यागी
1969 बीकेडी धर्मवीर त्यागी
1974 कांग्रेस नारायण सिंह
1977 जनता पार्टी नारायण सिंह
1980 जनता एस मेहंदी असगर
1985 कांग्रेस सईदुज्जमां
1989 जनता दल अमीर आलम
1991 भाजपा रामपाल सैनी
1993 भाजपा रामपाल सैनी
1996 सपा संजय सिंह
2002 बसपा राजपाल सैनी
2007 रालोद कादिर राना
2009 रालोद मिथलेश पाल
2012 बसपा मौलाना जमील
2017 भाजपा अवतार भड़ाना
2022 रालोद चंदन चौहान