फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: 22 nominations cancelled, now 12 candidates in the fight

मीरापुर उपचुनाव: 22 नामांकन निरस्त, अब 12 प्रत्याशी मैदान में, जानें कब जारी होगी फाइनल सूची

Mon, 28 Oct 2024 10:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Oct 2024 10:40 PM IST
सार

मीरापुर सीट पर प्रमुख दलों के नामांकन पत्र जांच के बाद स्वीकार कर लिए गए। अब 29 और 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अंतिम सूची जारी होगी।

विज्ञापन
Meerapur by-election: 22 nominations cancelled, now 12 candidates in the fight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock

विस्तार

मीरापुर सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 22 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। मुख्य राजनीतिक दलों सहित 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। अब 29 और 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

 

मीरापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 25 अक्तूबर तक प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र जमा कराए थे। सोमवार को जांच के दौरान त्रुटियां पाए जाने पर 22 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अकरम, अनिरुद्ध सिंह, अर्चित जैन, बोलेन्द्र कुमार, भागेश्वर प्रसाद, धन्य कुमार जैन के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। हिमांशु पाल, मानवेंद्र, अनस, प्रदीप कुमार, आरपी सिंह, रजनीश कुमार, राजेश कुमारी, साहिस्ता जमाल, सैयद नुसरत अब्बास, समन्द्र सैन, संजीव कुमार, सवेन्द्र कुमार, सुक्रम पाल, सुशील कुमार, तरुण कुमार और विनोद के नामांकन पत्र भी विभिन्न त्रुटियों के चलते निरस्त कर दिए गए। जबकि मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित 12 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में आएंगे सीएम, मीरापुर की टिकी निगाह
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ आएंगे। उपचुनाव के दौरान हो रहे उनके दौरे पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की निगाह टिकी है। नए पेराई सत्र के लिए गन्ना किसान भी सीएम के संकेतों पर नजर टिकाए हैं।
मीरापुर और गाजियाबाद सीट पर उपचुनाव है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके भाषण और संकेतों पर भी किसानों और अन्य लोगों की निगाह रहेगी। असल में गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ। आचार संहिता लग जाने से घोषणा में देरी की आशंका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed