फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meenu Tyagi, lodged in Gorakhpur jail, expressed the threat of life

डीजी जेल को चिट्ठी, अंबेडकरनगर जेल में बंद मीनू त्यागी की जान को बताया खतरा

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meenu Tyagi, lodged in Gorakhpur jail, expressed the threat of life
मुजफ्फरनगर। कुख्यात विक्की त्यागी की मां पावटी खुर्द निवासी सुप्रभा त्यागी ने डीजी जेल को लिखे पत्र में कहा कि जेल अधीक्षक अंबेडकरनगर उनकी बहू मीनू त्यागी को रंजिशन परेशान कर रही है। आठ जून को पौत्र ने जेल में पहुंचकर मीनू से मुलाकात की तो उसने आपबीती सुनाई। जेल अधीक्षक पर हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। उधर, मीनू और उसके बेटे की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। मीनू ने मोबाइल पर बात करते हुए जेल में परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मीनू त्यागी को मुजफ्फरनगर जेल से तीन माह पहले शिफ्ट किया गया था। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें मीनू त्यागी की उसके बेटे से बातचीत बताई जा रही है। जिसमें वह कह रही है कि उससे यहां जेल में काम कराया जा रहा है, परेशान किया जा रहा है। उनसे पचास हजार रुपये मांगे जा रहे है। वह बीमार है, उन्हें दवाई भी नहीं दिलाई जा रही है। उपचार भी सही नहीं कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में मीनू त्यागी अपनी जान को खतरा बताते हुए यहां तक कह रही है कि जिस तरह बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या करा दी गई, कहीं उनके साथ भी ऐसा ही न हो जाए। वह अपने बेटे से कहती है कि उन्हें फोन पर बात करने के लिए भी पूरा समय नहीं दिया जाता। अपने बेटे को उनकी बात रिकार्ड करने को भी कहती है। उधर, मीनू त्यागी की सास सुप्रभा त्यागी ने डीजी जेल को पत्र लिखकर कहा है कि जेल अधीक्षक मीनू को परेशान कर रही हैं। मामले की जांच की मांग रखी गई। यह भी कहा गया कि मीने को तन्हाई बैरक में रखा जाए या किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed