फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meenu Tyagi and father-in-law Rajveer Tyagi's house attached

मीनू त्यागी और उसके ससुर राजवीर त्यागी की 50 लाख रूपये का मकान कुर्क

Sun, 03 Jul 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meenu Tyagi and father-in-law Rajveer Tyagi's house attached
मुजफ्फरनगर के चरथावल के पावटी में मीनू त्यागी और राजवीर त्यागी के मकान की कुर्की करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- कुख्यात बदमाश रहे विक्की त्यागी की पत्नी है मीनू और राजवीर हैं पिता
विज्ञापन

- पावटी में ढोल बजवाकर अवैध संपत्ति अर्जित करने का लगाया बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। 50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्रशासन ने चरथावल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी और उसके पिता राजवीर त्यागी का पावटी खुर्द का मकान कुर्क कर लिया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने तहसीलदार सदर को अचल संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया। पुलिस की मौजूदगी में राजवीर को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) का नोटिस दिया। ढोल बजवाकर मकान के बाहर नोटिस बोर्ड लगा दिया।
रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सिंह और सीओ सदर हेमंत कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ पावटी गांव पहुंचे। थाने की हिस्ट्रीशीटर मीनू त्यागी और उसके ससुर राजवीर सिंह के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत आवासीय भूखंड कुर्क करने की कार्रवाई की। गांव में 367.50 वर्ग मीटर भूखंड में बने तीन मंजिला आवासीय भवन, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है, को कुर्क कर लिया। नायब तहसीलदार राजकुमार ने कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुनादी प्रकरण के बाद पुलिस की सख्ती
गांव में अनुसूचित जाति के खिलाफ मुनादी की वायरल वीडियो के मामले में राजवीर और कुंवरपाल को जेल भेजा था। दोनों की जमानत हो चुकी है। मुनादी से अनुसूचित जाति और त्यागी समाज में टकराव की स्थित बन गई थी। प्रशासन ने पिछले दिनों लोनिवि की तकनीकी टीम ने मकान की पैमाइश कराकर संपत्ति का मूल्यांकन कराया था। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है कुर्की की कार्रवाई
किसी गैंगेस्टर द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कुर्की की कार्रवाई थाना पुलिस की आख्या के बाद जिलाधिकारी की ओर से कराई जाती है। नोटिस के 90 दिन के अंदर आरोपी को संपत्ति की ब्योरा डीएम को देना होता है। जवाब के बाद यदि डीएम संतुष्ट हो जाते है तो संपत्ति की कुर्की कार्रवाई खत्म हो सकती है। इसके अलावा आरोपी हाईकोर्ट में भी आदेश के खिलाफ याचिका दायर कर सकता है। थाना पुलिस ने राजवीर पर 12 और मीनू त्यागी पर 13 मुकदमों की रिपोर्ट भेजी थी। उसी आधार पर यह कार्रवाई अमल में ला गई है। थाना प्रभारी ने बताया 1998 से आरोपियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
आंबेडकर नगर जेल में बंद है मीनू
बड़कली के सामूहिक हत्याकांड में आरोपी मीनू त्यागी आंबेडकर नगर जेल में बंद है। परिवार के लोग जेल में उसकी जान को खतरा बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed