फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meenakshi Swaroop, Lovely Sharma, Roshan Jahan and Bilkis nominated

Muzaffarnagar News: मीनाक्षी स्वरूप, लवली शर्मा, रोशन जहां और बिलकिस ने किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Swaroop, Lovely Sharma, Roshan Jahan and Bilkis nominated
- जिले में सभी मुख्य प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पर्चा भरा
विज्ञापन

- नामांकन को लेकर देर शाम तक चली प्रक्रिया, लगी रही लंबी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शहर पालिका से अध्यक्ष पद के सभी दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप, सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी लवली शर्मा, बसपा प्रत्याशी रोशन जहां और कांग्रेस से बिलकिस चौधरी एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नी भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर, केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन कराया।
विज्ञापन

सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी उनके साथ रहे। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में रिटर्निंग ऑफीसर विकास कश्यप के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी रोशन जहां ने भी अपने पति इंतजार त्यागी और पार्टी नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। बसपा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, हाजी जियाउरर्हमान, प्रेमचंद गौतम, सतप्रकाश मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी बिलकिस चौधरी ने भी जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने को लेकर देर शाम तक प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed