फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meenakshi Swaroop from city seat, Umesh from Khatauli and Bala BJP candidate from Budhana

Muzaffarnagar News: शहर सीट से मीनाक्षी स्वरूप, खतौली से उमेश और बुढ़ाना से बाला भाजपा प्रत्याशी

Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Swaroop from city seat, Umesh from Khatauli and Bala BJP candidate from Budhana
6-जानसठ में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा द्वारा प्रवेंद्र भड़ाना को टिकट होने पर खुशी मनाते भा
- टिकट बंटवारे में भाजपा ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की
विज्ञापन


- बुढ़ाना, शाहपुर और जानसठ में निवर्तमान चेयरमैन को ही बनाया प्रत्याशी





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में भाजपा ने जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। शहर सीट से पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप की पुत्रवधू मीनाक्षी स्वरूप, खतौली से उमेश कुमार और बुढ़ाना से निवर्तमान चेयरपर्सन बाला त्यागी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शहर सीट पर टिकट को लेकर रस्साकशी चली आ रही थी। भाजपा के कई पुराने नेता और पदाधिकारी टिकट की कतार में थे। मगर, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उद्यमी गौरव स्वरूप के हिस्से में कामयाबी आई। गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप को भाजपा ने शहर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भाजपा ने शहर सीट पर ब्राहमण चेहरे पर दांव चला था। मगर, इस बार वैश्य उम्मीदवार को चुनाव के मैदान में उतारा गया है। शहर पालिका सीट के टिकट पर सबकी निगाह टिकी हुई थी। गौरव स्वरूप के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके पालिका चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। खतौली पालिका सीट से भाजपा ने दो बार सभासद रहे उमेश कुमार को मैदान में उतारा है। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना से बाला त्यागी लड़ेंगी चुनाव

बुढ़ाना। कस्बे की निवर्तमान चेयरपर्सन बाला त्यागी को भाजपा ने फिर से टिकट दिया है। कस्बे की राजनीति में बाला त्यागी के परिवार का दबदबा रहा है। उनके पति जितेंद्र त्यागी भी चेयरमैन रहे हैं।


मीरापुर में फिर नवीन सैनी को टिकट

मीरापुर। भाजपा ने मीरापुर से दोबारा पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे। यहां से वह एक बार चेयरमैन भी रह चुके हैं।


पुरकाजी में सिंबल पर पहला चुनाव

पुरकाजी। भाजपा ने कस्बे में पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ाने की तैयार की है। भारत भूषण खुल्लर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। खुल्लर लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।


जानसठ में प्रवेंद्र को बनाया उम्मीदवार

जानसठ। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रवेंद्र पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर ही लड़कर जीते थे।


शाहपुर में सैनी को फिर मिला टिकट

शाहपुर। कस्बे में भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन प्रमेश सैनी को दोबारा टिकट दिया है। टिकट के लिए लंबी रस्साकशी के बाद दोबारा प्रमेश सैनी के टिकट पर अंतिम मुहर लगी।


सिसौली में ममता को मिला सिंबल

सिसौली। कस्बे में भाजपा पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेता ओमेंद्र बालियान पिछले चुनाव में भी टिकट के दावेदार थे। इस बार उनकी पत्नी ममता बालियान को पार्टी ने टिकट दिया है।



सराफ अजय को मैदान में उतारा

चरथावल। कस्बे में भाजपा ने सर्राफा व्यवसायी अजय वर्मा को टिकट दिया है। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।


संतोष देवी होंगी भाजपा प्रत्याशी

भोकरहेड़ी। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भोकरहेड़ी सीट पर भाजपा ने संतोष देवी को प्रत्याशी बनाया है। उनके पति रविंद्र लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed