{"_id":"61c37674c9b5610a00271d46","slug":"medicines-of-delhi-s-government-hospitals-found-sold-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5702743103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में बिकती मिलीं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में बिकती मिलीं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा मारती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में बिकती मिलीं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार की नि:शुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली। ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर अंकित विहार में छापा मारा, जहां दवा का जखीरा पकड़ा गया। दवाओं की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ लिया है, दवा सप्लायर की तलाश जारी है।
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नरा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर दिल्ली के अस्पतालों में नि:शुल्क दी जाने वाली दवा बिक रही है। मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो शिकायत सही मिली।
पुलिस पूछताछ मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम ने बताया कि वह ये दवाएं मुजफ्फरनगर के अंकित विहार निवासी सौरभ अग्रवाल से खरीदता है। इसके बाद टीम तोताराम को साथ लेकर नई मंडी पुलिस के साथ अंकित विहार पहुंची। अंकित विहार में पुलिस की सूचना पर सौरभ अग्रवाल घर से लापता हो गया, लेकिन जांच में पुलिस और विभाग की टीम को घर के कमरे में सरकारी दवा का जखीरा मिला। इन दवाओं में एंटी बायोटिक दवाएं अधिक हैं।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये की दवा जब्त की गई है। इस मामले में मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम को हिरासत में ले लिया है। सौरभ अग्रवाल की तलाश जारी है। डीआई ने बताया कि सौरभ अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता लगेगा कि वह दिल्ली में किस अस्पताल से दवा प्राप्त कर रहा था और जिले में उसकी सप्लाई दूसरे किस-किस मेडिकल स्टोर पर है।