फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medicines and injections found in the open near Rajbhe

रजबहे के पास खुले में पड़े मिले दवाइयां व इंजेक्शन

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Medicines and injections found in the open near Rajbhe
देवबंद (सहारनपुर)। शिवापुरम कॉलोनी में शनिवार को रजबहे के निकट कुछ दवाइयां व इंजेक्शन के पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि दवाइयां किसी मेडिकल स्टोर द्वारा एक्सपायरी होने के बाद फेंकी गई।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर उप कारागार के समीप स्थित रजबहे के किनारे कुछ लोगों ने दवाइयां व इंजेक्शन पड़े देखे। जिसकी सूचना नूरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और दवाइयों का निरीक्षण किया। जमीन पर पड़ी दवाइयों में पेट में कीड़े के उपचार के लिए दी जाने वाली दवाई समेत इंजेक्शन की सिरिंज व गर्भ निरोधक दवाइयां थीं। बताया जा रहा है कि नूरपुर आंगनबाड़ी केंद्र की किसी आशा द्वारा उक्त दवाइयों में सीलन आ जाने के कारण इन्हें रजबहे में बहाने के लिए फेंका गया। नूरपुर की आंगनबाड़ी कर्मी ने केंद्र को बदनाम करने की साजिश बताया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने के लिए किसी मेडिकल स्टोर स्वामी द्वारा उक्त दवाइयां खुले में फेंकी गईं हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed