फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medicals taken to the infected, Mohalla seal

संक्रमितों को ले गए मेडिकल, मोहल्ला सील

Tue, 21 Apr 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Medicals taken to the infected, Mohalla seal
खतौली में मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संक्रमितों को ले गए मेडिकल, मोहल्ला सील
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर। खतौली निवासी तीन तथा यहां रहे एक जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अफसरों ने क्षेत्र में डेरा डाल लिया है। संबंधित मोहल्लों को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव मिली महिला व दो बच्चों को मेडिकल ले जाया गया, जबकि जमाती पहले ही क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। शाहीन बाग से आए व्यक्ति के जनाजे में शामिल हुए लोगों की तलाश की जा रही है। 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवक शाहीन बाग धरने में पानी की सप्लाई करता था। उसकी खतौली आने पर मौत हो गई थी। अब उसकी मां तथा दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि जैननगर सराफान की मस्जिद में रहा एक और जमाती संक्रमित मिला है। पुष्टि होते ही सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, कोतवाल संतोष त्यागी पुलिस बल तथा स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को सील करा दिया। मृतक के संपर्क में आए 28 मोहल्लेवासियों समेत परिवार के अन्य लोगों के सैंपल लिए गए। उसके जनाजे की नमाज में दूसरे गांव के भी लोग शामिल हुए थे। मृतक के रिश्तेदार भी आए थे। उसके शव को सामने के मकान में नहलाया गया था। पॉजिटिव मिली मृतक की मां व दो बच्चों को टीम अपने साथ ले गई। जबकि जमाती को क्वारंटीन केंद्र से ही मेडिकल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed