फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Measurement could not be done in Sector 39 due to tension

Muzaffarnagar News: तनातनी से सेक्टर 39 में नहीं हो सकी पैमाइश

Sun, 02 Jun 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Measurement could not be done in Sector 39 due to tension
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में सेक्टर 39 में चकबंदी का कार्य किसानों में आपसी विवाद के कारण नहीं हो पा रहा है। गायब साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही चकबंदी अधिकारी धर्मदेव के नेतृत्व में टीम सेक्टर 39 में भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची, तो किसानों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें तनातनी हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि इस सेक्टर में किसानों की साढ़े चार बीघा भूमि कम हो रही है। किसान कागजों के हिसाब से अपनी भूमि लेना चाहते हैं, लेकिन मौके पर साढ़े चार बीघा जमीन कम है। अधिकारियों को कहना था कि पुराने रिकॉर्ड से मिलान करके देखा जाएगा कि किसी किसान की भूमि अधिक तो नहीं चढ़ गई है।
विज्ञापन

चार जून के बाद पुलिस फोर्स के साथ इस सेक्टर में फिर कार्य शुरू किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान का कहना है कि गांव में चकबंदी अधिकारी आपस में किसानों को उलझा रहे हैं। अधिकारी सेक्टर 39 में पैमाइश को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed