फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA's bulldozer runs on illegal colonies

Muzaffarnagar News: अवैध काॅलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर

Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
MDA's bulldozer runs on illegal colonies
चरथावल रोड पर नदी किनारे अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुल्डोजर।
- चरथावल रोड पर नदी की ढांग पर बनी दुकानों को गिराया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीए ने शहर के शामली रोड और चरथावल रोड पर अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माणों को एमडीए के अधिकारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। नौ स्थानों पर कार्रवाई की गई।
शामली रोड पर खांजापुर में शिव नारायण अग्रवाल द्वारा विकसित की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह काॅलोनी 1.87 हेक्टेयर में काटी जा रही थी। यहां पर मंजू देवी एवं धीर सिंह द्वारा 200 गज में किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण को गिराया गया। हाजी शमशेर द्वारा आठ बीघा जमीन में काटी जा रही काॅलोनी, कमरसेन द्वारा चार बीघा जमीन की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। मदरसे के पास काली नदी की ढांग पर चार हजार वर्ग मीटर में ओमवीर सिंह द्वारा बनाई जा रही दुकानों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

अशोक कुमार, संजय कुमार द्वारा 14 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कल्लू, यामीन, शमीम द्वारा 4500 वर्ग मीटर में किए जा रहे निर्माण को गिराया गया। सुरेंद्र, मेहरबान और बाबू द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में किए जा रहे निर्माण को गिराया गया। निहाल एवं राजेश द्वारा 14 बीघा जमीन में न्याजुपुरा रोड पर काटी जा रही काॅलोनी को ध्वस्त किया गया। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि इन सभी को पहले नोटिस जारी किए गए थे। विधिक कार्रवाई के बाद ही अवैध निर्माणों और प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है। बिना मानचित्र पास कराए किसी को भी काॅलोनी काटने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम, विनय गर्ग, नायब तहसीलदार राजकुमार, अवर अभियंता अवनीश कुमार, हितेश गुप्ता, विनय गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed