फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA seals the showroom of Payal, wife of infamous Jeeva

कुख्यात जीवा की पत्नी पायल के शोरूम पर एमडीए ने लगाई सील

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
MDA seals the showroom of Payal, wife of infamous Jeeva
कुख्यात जीवा की पत्नी पायल के शोरूम पर एमडीए ने लगाई सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुख्यात संजीव जीवा की पत्नी रालोद नेता पायल माहेश्वरी के महावीर चौक स्थित जूतों के शोरूम को एमडीए ने सील कर दिया है। इसकी कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जा रही है। एमडीए ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शोरूम के तीनों तल सील कर दिए। पायल रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
शामली के बाद अब जिला प्रशासन ने भी संजीव जीवा की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने महावीर चौक स्थित शोरूम में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल का नक्शा पास नहीं कराया था। एमडीए ने 13 अप्रैल को पायल माहेश्वरी को नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। भारी पुलिस बल के साथ एमडीए की टीम ने महावीर चौक पर पहुंचकर शोरूम को सील कर दिया है। एमडीए सचिव महेंद्र सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता भरत पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एमडीएम सचिव ने बताया कि पायल माहेश्वरी ने बिना नक्शे के शोरूम का निर्माण किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सील लगाने की कार्रवाई की गई है
दस साल बाद याद आया शोरूम
शोरूम का निर्माण करीब एक दशक पहले किया गया था। लेकिन मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी चुप्पी साधे रहे। शामली में हुई कार्रवाई के बाद प्रशासन की नींद टूटी और शोरूम पर सील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed