फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA seals Habib market

हबीब मार्केट पर एमडीए ने लगाई सील

Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
MDA seals Habib market
रुडकी रोड पर हबीब मार्किट पर सीलिगं की कार्यवाही करते एमडीए कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमडीए ने हबीब मार्केट पर लगाई सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने रुड़की रोड पर अस्पताल तिराहे के पास बन रही हबीब मार्केट को सील कर दिया है। यहां आठ दुकानें और एक हॉल अवैध तरीके से बनाया गया है। कम क्षेत्रफल का नक्शा पास कराकर अधिक दुकानें बनाई गईं हैं। कार्रवाई के दौरान एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मार्केट को सील करने से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।

एमडीए की टीम सचिव महेंद्र प्रसाद और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला चिकित्सालय तिराहे पर हबीब मार्केट पहुंची। टीम ने यहां निर्माणाधीन दुकानों पर सील लगा दी। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मार्केट का निर्माण बिना नक्शे के कराया गया था। इसके बाद में मार्केट का कंपाउंडिंग कराया गया। मार्केट की आठ दुकानें और ऊपर का हॉल कंपाउंडिंग में शामिल नहीं हो सकता। निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध है। नोटिस जारी करने के बाद भी जब ध्वस्तीकरण नहीं किया गया, तो एमडीए ने सील लगा दी है। इस दौरान मार्केट पर सील लगाने से अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया। सील लगाने के दौरान एमडीए की पूरी टीम एसई, जेई आदि शामिल रहे। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीए सचिव ने बताया कि जो लोग बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा रहे हैं, उनके विरुद्ध अब अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण कार्य को बढ़ावा देेने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

रुडकी रोड पर अली हबीब मार्किट पर सीलिगं की कार्यवाही करते एमडीए कर्मचारी।

रुडकी रोड पर अली हबीब मार्किट पर सीलिगं की कार्यवाही करते एमडीए कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed