{"_id":"5fbd53f68ebc3e9b9d1190d7","slug":"mda-sealed-three-buildings-on-etuz-road-muzaffarnagar-news-mrt5125377132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने एटूजेड रोड पर तीन भवन किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने एटूजेड रोड पर तीन भवन किए सील
विज्ञापन
एटूजेड रोड पर अवैध निर्माण को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमडीए ने एटूजेड रोड पर तीन भवन किए सील
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण ने एटूजेड रोड पर सड़क की जमीन में अवैध निर्माण करने पर तीन इमारतें सील की हैं। चेतावनी और नोटिस जारी करने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाने पर एमडीए ने इमारतें सील करने की कार्रवाई की।
सचिव महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमडीए के अधिकारियों और नई मंडी पुलिस ने एटूजेड रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एटूजेड रोड पर कुछ लोगों ने अपनी जमीन के साथ सड़क की जमीन पर भी अवैध निर्माण कर दिया। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इन लोगों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके चलते मुकेश कुमार पाल, ब्रजभूषण शर्मा और सुभाष राठी के भवनों को सील किया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अपनी निर्धारित जमीन से अधिक पर निर्माण करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी। बिल्डिंग सील करने की कार्रवाई में अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता अवनीश गर्ग, राजीव कोहली व नई मंडी पुलिस मौजूद रहा।