{"_id":"572cebdf4f1c1b5b315cd3e2","slug":"may-12-announced-the-largest-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मई को बडी पंचायत की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मई को बडी पंचायत की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 07 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का बजाज चीनी मिल भैंसाना पर धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में समस्या का समाधान न होने पर 12 मई को बड़ी पंचायत की घोषणा का एलान भी किया गया।
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू की ब्लाक इकाई ने सोमवार को धरना शुरू किया था। किसानों ने धरने के दौरान बकाया भुगतान के बदले समय-समय पर डाले गए गन्ने के अनुसार उसी समय के भाव पर चीनी मांगी थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने डीएम से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को पांचवें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा।
धरने पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मिल मालिकों ने किसानों के पैसे से ललितपुर में बिजली का प्लांट लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि उनके दबाव के कारण चीनी मिल ने किसानों के खाते में शीरे की बिक्री का 50 लाख भी समिति के माध्यम से भिजवा दिया है।
विज्ञापन
भुगतान हेतू कार्यकर्ताओं का प्रशासन व चीनी मिल के अधिकारियों पर बराबर दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 मई को चीनी मिल पर एक बड़ी पंचायत होगी। जिसमें गन्ना भुगतान के विषय में इस आंदोलन को चलाने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान रुद्र कुमार, विजयपाल, देवेश त्यागी, विजय कुमार, नीटू, शमशेर, नरेंद्र, महीपाल, मामचंद, नजम, मुनशैद, सुभाष बालियान, दिनेश, रघुवीर आदि मौजूद रहे।