फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   maviya ali

पहले मुस्लिम बाद में भारतीय के बयान पर आज भी कायम हूं: माविया

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
maviya ali
पहले मुस्लिम बाद में भारतीय के बयान पर कायम हूं : माविया
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। वर्ष 2016 में कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़े पूर्व विधायक माविया अली के ढाई वर्ष पुराने बयान मैं पहले मुस्लिम बाद में भारतीय हूं को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने न्यूज चैनल की डिबेट में उठाया था। इस पर माविया अली ने कहा कि वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं। क्योंकि सदन में सदस्य ईश्वर और अल्लाह के नाम से संविधान की शपथ लेते हैं। इससे साफ है कि ईश्वर संविधान से बड़ा है।

शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं अपने पूर्व के बयान पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कुर्सी को बचाने की खातिर देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सीएए और संभावित एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारतीय नागरिक रहें या न रहें लेकिन मुसलमान जरूर रहेंगे। सरकार उनकी नागरिकता तय कर सकती है, लेकिन यह तय नहीं कर सकती कि वह मुसलमान हैं या नहीं। माविया अली ने कहा कि देश की जनता भलीभांति यह भी समझती है कि बच्चियों और युवतियों से दुष्कर्म करने वालों का समर्थक कौन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी व पात्रा जरूरी मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन मुल्क की अवाम अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed