फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulvi accused of raping a minor girl in a madrasa, arrested

Muzaffarnagar News: मौलवी पर मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maulvi accused of raping a minor girl in a madrasa, arrested
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मदरसे के मौलवी सीकरी निवासी सददाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बहनें नई मंडी क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ती हैं। आरोप है कि कक्षा छह में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ मौलवी ने पांच अप्रैल को मदरसे में ही दो बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलवी ने उसे डराया कि वह यह बात किसी को भी न बताए। उसके डर से छात्रा ने किसी से इस बारे में जिक्र नही किया। छात्रा ने चार दिन पहले अपनी मां को यह जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की मां ने नई मंडी कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी आरोपी मौलवी सददाम ने दो साल पहले अपना मदरसा खोला था। जिसमें हरिद्वार क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का कुछ समय पहले ही दाखिला कराया था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को सुभाषनगर रजबहे की पटरी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed