Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana Noor Alam is no more honored with the President's Award

नहीं रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मौलाना नूर आलम

Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Maulana Noor Alam is no more honored with the President's Award
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद और अरबी के विद्वान मौलाना नूर आलम खलील अमीनी का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके इंतकाल की खबर से इस्लामिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौलाना अमीनी के हजारों शागिर्द हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मौलाना नूर आलम खलील अमीनी काफी दिनों से बीमार थे। मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात्रि उनकी मौत हो गई। मौलाना अमीनी के इंतकाल की खबर से इस्लामिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ अफ्रीकी मंजिल स्थित उनके आवास पर जमा हो गई। 18 दिसंबर 1952 को बिहार में जन्मे मौलाना नूर आलम खलील अमीनी का दुनिया के इस्लामिक जगत में बड़ा नाम था। उनके दुनिया भर में हजारों शागिर्द हैं। दारुल उलूम में अरबी साहित्य के शिक्षक मौलाना अमीनी की पुस्तक मुफ्ता अल-अरबिया विभिन्न मदरसों में दर्स निजामी के पाठ्यक्रम में शामिल है। अरबी भाषा में सराहनीय सेवाओं के लिए मौलाना नूर आलम को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विशेष सम्मान से नवाजा था। उनके इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, नायाब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, महासचिव मौलाना महमूद मदनी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सूफियान कासमी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मौलाना शकेब कासमी ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने अदा कराई नमाज-ए-जनाजा
देवबंद। दारुल उलूम की आहता-ए-मोलसरी में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने मौलाना नूर आलम खलील अमीनी की नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। इसके बाद उन्हें मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसमें दारुल उलूम के कार्यवाहक कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना कारी अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना उसामा नूर सहित अन्य उलमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed