{"_id":"63b85f66c1cd59052d0a5b98","slug":"mathematics-questions-will-be-solved-in-minutes-as-soon-as-you-apply-the-formula-muzaffarnagar-news-mrt6207420156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फार्मूला लगाते ही मिनटों में हल हो जाएंगे गणित के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फार्मूला लगाते ही मिनटों में हल हो जाएंगे गणित के सवाल
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं गणित विषय को समझकर हल करने का करें प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आने लगी है। शिक्षकों का कहना है कि गणित विषय को समझकर हल करने का प्रयास करें। फार्मूले याद होंगे तो सवाल भी तुरंत ही हल हो जाएंगे। गणित विषय का अभ्यास करने से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। मुख्य परीक्षा में जाने से पहले पुराने सालों के प्रश्नपत्रों को हल कर जरूर देख लें।
जीसी पब्लिक स्कूल के शिक्षक आशीष कुमार त्यागी का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी एनसीईआरटी की किताब के सभी चैप्टर को ध्यानपूर्वक दोहराए। एक चैप्टर प्रतिदिन सभी सॉल्वड और अनसॉल्वड प्रश्नों को ध्यानपूर्वक करें। तीन और पांच नंबर के प्रश्नों को हल करते वक्त सभी स्टेटमेंट एक फॉर्मूले को एक्सप्लेन करें।
सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार का कहना है कि अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करने के लिए गणित उदाहरण बुक में से प्रैक्टिस करें। प्रश्नपत्र हल करते वक्त समय का ध्यान रखें। गणित में हर सवाल के लिए समय जरूर तय करें। परीक्षा कक्ष में समय प्रबंधन जरूरी है, इससे घबराहट पर भी नियंत्रण होता है।