फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mason dies due to wall collapse

दीवार के मलबे के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत

Wed, 23 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mason dies due to wall collapse
मोहल्ला खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला, ससुराल में रह रहा था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में काम देखने गए एक राजमिस्त्री की दीवार के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। ताजा चिनी हुई दीवार से पैर फिसलने के चलते यह हादसा हुआ है।

उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी रिजवान (40) की शादी मोहल्ला छोटी खानकाह निवासी शौकत के यहां हुई थी। वह ससुराल में रहकर ही राजमिस्त्री का कार्य करता था। रिजवान मंगलवार की रात्रि एक व्यक्ति के साथ चिनाई का काम देखने दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में गया था। वह छत पर चढ़कर काम देख रहा था। नीचे उतरते समय दीवार से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। दीवार नई बनी होने के चलते मलबा उसके ऊपर जा गिरा। उसके नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में जानकारी मिलने पर उसके परिजन देवबंद पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed