{"_id":"62951223c09ba55914646221","slug":"martyr-s-wife-and-son-are-in-danger-of-life-from-their-own-muzaffarnagar-news-mrt590852126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी-बेटे को अपनों से ही जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पत्नी-बेटे को अपनों से ही जान का खतरा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहीद की पत्नी व बेटे ने अपनों से ही जान का खतरा जताया है। खानदान के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने जमीन पर घसीटने का भी आरोप लगाया है। सोमवार को पीडिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली के गांव सलेमपुर निवासी कविता अपने बेटे अभिषेक के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी अभिषेक यादव को बताया कि उसके पति मणीपुर में वर्ष 2008 में शहीद हुए थे। उनका एक बेटा आकाश सेना में है। वह यहां पर अपने छोटे बेटे अभिषेक के साथ रहती है। उसके जेठ ने रेलवे से मिले मुआवजे की रकम उसे नही दी। इस रकम के कारण जेठ व उसके परिजन उनकी जान के दुश्मन बन गए है। आरोपी लोग उनकी हत्या कर संपत्ति हड़पना चाहते है। छोटे बेटे पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते है।
सोमवार सुबह जेठ व उसके परिवार के सदस्य घर में घुस आए। उसके साथ गाली गलौज की और उसे जमीन पर घसीटा। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका दूसरा जेठ व उसके बच्चे मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने कहा कि पैसे व संपत्ति के लिए उनके अपने ही उनकी व बेटे की जान के दुश्मन बन गए है। पीड़िता ने सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है।