फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Martial arts will be taught in schools for self-defense of daughters

Muzaffarnagar News: बेटियों की आत्मरक्षा के लिए विद्यालयों में सिखाया जाएगा मार्शल आर्ट

Sun, 01 Oct 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Martial arts will be taught in schools for self-defense of daughters
मुजफ्फरनगर। जिले के विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए अब मार्शल आर्ट की क्लास भी चलेगी। तीन माह के लिए 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षक को चयनित किया जाएगा। प्रशिक्षकों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने, मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से जिले के 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में तीन माह के लिए प्रशिक्षक रखे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षकों का ही चयन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें तय मानदेय भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन पंजीकृत डाक से भी जमा कराए जा सकते है। प्रशिक्षक को संबंधित प्रधानाचार्य की ओर से प्रति माह चार हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए ऐसे खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा, जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता प्रमाण पत्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने के लिए इच्छुक होने चाहिए। प्रशिक्षक के रूप में महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जाएगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में ही पुरुष प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed